NEET UG 2024 इस बार कितने नंबर लाने वालो को मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन, समझें फॉर्मूला

NEET UG 2024– हर साल मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेने के लिए एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाता है| इस साल NEET UG 2024 परीक्षा के आयोजन 5 मई को भारत और विदेशो में इस परीक्षा का आयोजन किया गया| इस परीक्षा में लग भग 24 लाख युवाओ ने परीक्षा मे भाग लिया| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 4 जून को अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है |

अब नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है | परीक्षा में भाग लेने वाले कैंडिडेट के मन में एक ही सवाल होगा की नीट में कितने नंबर वालो को सरकारी कॉलेज मिल जायेगा| इस लेख के माध्यम बताएँगे की किस वर्ग क उम्मीदवार को कितने अंको की आवश्यकता हो सकती है|

नीट परीक्षा सिर्फ देश की ही नहीं , बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओ में एक है| जिसे क्वालीफाई करना हर छात्र का सपना होता है| हर साल नीट एग्जाम में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियो भाग लेते है| जिसने कुछ परीक्षा में सफल हो पाते है| और कुछ क्वालीफाई मार्क्स से बहार हो जाते है | जानकारी के लिए बता दें कि नीट परीक्षा में 700 से अधिक अंक प्राप्त करना बहुत ही कठिन होता है और इसे असाधारण स्कोर माना जाता है। 720 अंक पर छात्रों को ऐम्स, जिपमर, लेडी हार्डिंग, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज जैसे सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिलता है।

700+ मार्क्स – नीट एग्जाम सबसे कठिन परीक्षाओ में एक है| जिसमे 700 से अधिक अंक लाना बहुत मुस्किल है| और जिन अभ्यर्थियों के 700 से अधिक अंक लाने पर एम्स, जिपमर, लेडी हार्डिंग, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज ,मेडिकल कॉलेज कोलकाता, सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेजजैसे प्रतिष्ठित टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है|

650-700 मार्क्स – नीट एग्जाम 650-700 अंक को ऐवरिज स्कोर माना जाता है| जिसे बहुत कम अभ्यर्थी प्राप्त कर पाते है| इस अंक प्राप्त करने वाले छात्रो को राज्ये की मडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है |

550-650 मार्क्स– जो अभ्यर्थी अच्छी तैयारी करते है | वो आराम से 550-650 मार्क्स प्राप्त कर सकते है| इस लिए यह स्कोर कंपीटेटिव स्कोर माना जाता है| लेकिन SC/ST अभ्यर्थीयो के इतने नंबर लाने पर आसानी से टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकती है|

550 मार्क्स से कम– जिन छात्रो के 550 से कम अंक प्राप्त होते है | उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल पाना मुस्किल है | लेकिन एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को नीट 2024 में अच्छी कॉलेज मिल सकती है|

नीट यूजी 2024 कैटेगरी वाइज कट ऑफ

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को – 600 से अधिक अंक
पिछड़ा वर्ग को- 575 से अधिक अंक
अनुसूचित जाति वर्ग को – 480 से अधिक अंक
अनुसूचित जन जाति वर्ग को-475 से अधिक अंक

Leave a Comment