सरकार का वादा, सितम्बर तक 35000 नौकरियों के नियुक्ति पत्र जारी सबसे ज्यादा शिक्षक बनेगें

JSSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने एक वादा किया है | राज्य सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से कहा की सितंबर 2024 तक प्रदेश 35 हजार पदों पर नियुक्ति करेगी | इसमें शिक्षक, सिपाही, महिला पर्यवेक्षिका, पारा मेडिकल स्टाफ आदि के पद शामिल होगें | मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और सितंबर तक रिक्त पद भरने के निर्देश दिए | मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग अपने कैलेंडर के हिसाब प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करे |

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है | ऐसे में जिन सरकारी विभागों में पद खाली है, उस रिक्तियों पर नियुक्ति की जानी है | उसकी चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए | मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नियुक्तियों में सरकार की नियुक्ति नियमावली और रोस्टर का पालन होना चाहिए | इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी | अगर पेपर लीक जैसी घटनाएं होती है तो जो भी दोषी पाए जाएंगे | उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री को आयोग की सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की चल रही प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर झारखंड प्रारंभिक विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर के प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 11 हजार और स्नातक स्तर के 15,001 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है |

स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक के 1,868 और झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 153, झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 921 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है | इसी प्रकार झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा परीक्षा के 904, महिला पर्यवेक्षिका के 488 पद, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2,025 और झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से 2,532 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया अलग-अलग चरणों तक पहुच चुकी है |

सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षण इसी माह होगा

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक और जेएसएससी के अध्यक्ष से कहा कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 580 पद और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के 4919 पदों पर प्रक्रिया अविलंब शुरू की जाए | इस मामले पर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के उम्मीदवारों शारीरिक दक्षता परीक्षण इसी महीने में शुरू हो जाएगी | मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है की झारखंड उत्पाद सिपाही और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के उम्मीदवारों के शारीरिक दक्षता परीक्षण में पारदर्शिता और निगरानी के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें |

Leave a Comment