CBSE CTET Result 2024 सीटेट पेपर 1 और 2 का स्कोरकार्ड नाम वाइज यहाँ से करें चेक

CTET Result 2024 Link : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 31 जुलाई 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर सीबीएसई सीटेट रिजल्ट 2024 नाम वाइज जारी कर दिया है | परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना सीटीईटी परीक्षा 2024 का परिणाम चेक कर सकते है | सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 रिजल्ट & स्कोरकार्ड चेक करने के लिए छात्रों को अपना लॉग इन वितरण दर्ज करना होगा |

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 7 जुलाई 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था | परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र लंबे समय से परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहें थे | आज उनको का इंतजार समाप्त हो गया है | CBSE ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है | छात्र अपने रोल नंबर, नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते है |

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को किया गया था | CTET परीक्षा भारत में शिक्षकों की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है | देश भर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है | इस बार सीटेट परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे | सीटीईटी स्कोरकार्ड पीडीऍफ़ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, हल किया गया पेपर, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक, कुल स्कोर और योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल हैं |

Leave a Comment