नगरपालिका सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 अब 24,797 पदों पर नए नियमो से होगी, 2 साल बाद मिलेगी पक्की नौकरी

नगरपालिका सफाई कर्मचारी भर्ती का फॉर्म भरकर लॉटरी निकलने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर | राज्य सरकार ने नगरपालिका सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में बहुत बड़ा बदलाव किया है | अब स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती 2012 में तय किए गए भर्ती नियमों के आधार पर होगी | 2 साल बाद कार्यो की रिपोर्ट के आधार पर स्थाई नौकरी मिलेगी |

News

जब से स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती का नोटिफिकेशन आया था तब से ही यह भर्ती विवादों में चल रही है | हालही में स्वायत्त शासन विभाग से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है | जिसमे बताया गया की स्थानीय निकायों में होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती अब 2012 में तय किए गए भर्ती नियमों के आधार पर होगी, जिसमें योग्यता सफाई का संपूर्ण अनुभव रखने की थी |

2 साल बाद मिलेगी पक्की नौकरी

यूडीएच एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया की नगरपालिका सफाई कर्मचारी भर्ती में भ्रष्टाचार होने को लेकर कई तरह की शिकायतें मिल रही हैं | जिसके चलते स्वायत्त शासन विभाग को 2012 के नियमानुसार यह भर्ती करवाने का आदेश दिया गया |

2012 में तय किए गए भर्ती नियमों के अनुसार सफाई कर्मियों को दो साल तक अस्थायी नियुक्ति दी जाएगी | इस दौरान उनके कार्यो की रिपोर्ट तैयार होगी | अगर रिपोर्ट में उनकी संतोषप्रद सेवा रही तो उन्हें दो साल बाद स्थायी कर दिया जावेगा, और अगर रिपोर्ट में असंतोषप्रद सेवा रही तो उनको हटा दिया जाएगा |

निर्धारित योग्यता वाले आवेदन भी स्वीकार

स्थानीय निकायों में 24,767 सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए | जिन पर 9,20,442 आवेदन प्राप्त हुए है | लेकिन बार-बार विवादों में घिरने की वजह से अभी तक या भर्ती प्रक्रिया पूरी नही हो पाई |

वर्तमान में विभाग द्वारा सफाई कर्मचारियों के पदों पर विड्रो करने की तैयारी कर रहा है | इसके बाद नए नियमों के साथ नए सिरे से विज्ञप्ति जारी की जाएगी | नई विज्ञप्ति जारी होने के बाद जिन आवेदकों ने पूर्व में शुल्क जमा करवाया है, उन्हें छूट मिलेगी | साथ ही निर्धारित योग्यता वाले आवेदन भी स्वीकार किए जा सकेंगे |

Leave a Comment