राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा, बारिश की चेतावनी के बाद बोर्ड का नया आदेश, तो नहीं बेठ पाएंगे परीक्षार्थी

राजस्थान लिपिक ग्रेड- II/ कनिष्ठ सहायक सयुंक्त भर्ती के लिए परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियो के लिए चयन बोर्ड द्वारा नया नोटिस जारी किया गया है | मौसम विभाग की सूचना के अनुसार आगामी दिनों में राजस्थान में भारी वर्षा होने की संभावना है| इस लिए 11 अगस्त को होने वाली राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियो को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे को लेकर बोर्ड ने चेतावनी नोटिस जारी किया | लेट होने वाले कैंडिडेट को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जायेगा|

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की और 11 अगस्त को लिपिक ग्रेड- II/ कनिष्ठ सहायक सयुंक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जायेगा | जो दो पारियों में होगी| पहली पारी सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तक होगी | क्लर्क भर्ती परीक्षा पुरे राज्य भर में 7 संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी| इस टाइम पुरे राज्य में बारिश का दौर चल रहा है | इस लिए स्टूडेंट का समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुचना मुस्किल हो सकता है |

मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी के बाद चयन बोर्ड ने नोटिस में कहा है की मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे| निर्धारित समय पर केंद्र पर नही पहुँचने वालो को प्रवेश नहीं दिया जायेगा| इस लिए परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुचे|

इस नंबर पर कर सकते है संपर्क

जयपुर शहर में 84 परीक्षा केंद्र बनाये गए है | यहाँ 23907 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे| इस परीक्षा के नियंत्रण के लिए कलेक्टर क्लेक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है | जिस्सका दूरभाष नंबर 0141-2206699 है | जिस अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से सम्बंधित जानकरी के लिए इन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है |

Leave a Comment