अब नए सिरे से होगी 25 हजार पदों पर राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती

सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर कई दिनों से पुरे राज्य में हो रहे विरोध को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर से पूरी भर्ती को रद्द कर दिया गया | अब सूचनानुसार स्वायत्त शासन विभाग द्वारा राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को नए सिरे से 25 हजार पदों पर आयोजित करवाने को लेकर योजना बना रही है | और जल्द ही इसके ऑनलाइन फॉर्म शुरू कर दिए जायेंगे |

पिछले 15 दिन से सफाई कर्मचारियों भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज ने आंदोलन छेड़ा रखा था | इस आंदोलन के चलते प्रदेश के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे | जिसके कारण पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था बदतर हो गई | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने वाल्मीकि समाज की मांग के बाद इस भर्ती को रद्द कर दिया गया| अब स्वायत्त शासन विभाग अब नए सिरे से भर्ती आयोजित की जाएगी |

क्या था मामला

स्वायत्त शासन विभाग ने स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 24,797 पदों पर भर्ती निकाली थी | जिसके लिए 9 लाख 20 हजार 442 आवेदन प्राप्‍त हुए थे| लेकिन इनमें बड़ी संख्या में गैर वाल्मिकी समाज के युवा भी शामिल थे। इस पर वाल्मिकी समाज ने सफाई कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया। जिसके कारण सरकार को उनके आगे झुकना पड़ा और पुरी भर्ती को रद्द कर दिया गया |

अब नए सिरे से होगी 25 हजार पदों पर भर्ती

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती रद्द होने के बाद सरकार ने इसका ब्योरा यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा शोपा है | इसके बाद विभाग ने मौजूदा भर्ती को रद्द कर इस पर नए सिरे से काम शुरू कर दिया है। और अब राजस्थान सफाई भर्ती 25 हजार पदों पर नए सिरे से आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है |

Leave a Comment