नगर पालिका सफाई कर्मचारी पदों पर निकली बम्पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा सलेक्शन

राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) नियम, 2012 के अंतर्गत राज्य की 185 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के कुल 23820 रिक्त पदों पर निकायवार सीधी भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये है | इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट lsg.urban.rajashtan.gov.in से आवेदन कर सकते है | नगर पालिका सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 उक्त पदों हेतु अर्हता, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया के बारें में जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें |

राजस्थान सरकार स्थानीय स्वशासन विभाग ने 28 सितम्बर 2024 सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 नोटिफिकेशन की आधिकारिक घोषणा जारी कर दी है। इस भर्ती का आयोजन फिर से 23820 पदों पर किया जाएगा | बता दें कि विभिन्न अपरिहार्य कारणों के चलते राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को नए सिरे से भर्ती नियम 2012 के आधार पर वापस आयोजित करने के लिए स्वायत शासन मंत्री द्वारा घोषणा की है |

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में अब तक सलेक्शन प्रॉसेस के लिए लागू लॉटरी प्रक्रिया, प्रायोगिक परीक्षा, इंटरव्यू और 1 वर्ष के अनुभव नियमों में पूरी तरह से बदलाव कर दिया गया है | अब पुराने तरीके से सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए सलेक्शन नहीं किया जाएगा | राजस्थान नगर निगम सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए अब चयन 2 वर्ष की अस्थाई नियुक्ति के आधार पर किया जाएगा | दो वर्ष की अस्थाई नियुक्ति में कार्य कुशलता के आधार पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को स्थाई और परमानेंट नियुक्ति दी जाएगी |

राजस्थान नगर पालिका सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 7.10.2024 से 6.11.2024 तक रात्रि 23:59 बजे तक ऑनलाइन मोड़ में आवेदन कर सकते है | आवेदन हेतु अभ्यर्थी अपना जनाधार कार्ड अपडेट रखें | आवेदन पत्र में आवेदक द्वारा की गई त्रुटियों में दिनांक 11.11.2024 से दिनांक 25.11.2024 रात्रि 23:59 बजे तक संशोधन किया जा सकता है | इस भर्ती में पहले अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी |

बता दें कि ऑफिसियल नोटिफिकेश में दिए गए नगर निकायों में से अभ्यर्थी केवल किसी एक ही नगर निकाय के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु दिनांक 01.01.2025 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए | सफाई कर्मचारी भर्ती राजस्थान 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता को लेकर कोई अनिवार्यता निर्धारित नही की गई हैं | राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 डिस्ट्रिक्ट वाइज और सफाई कर्मचारी भर्ती नगरीय निकाय वाइज पोस्ट डिटेल आप निचे दिए गए लिंक से देख सकते है |

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 संशोधित अधिसूचना पीडीऍफ़

सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 शोर्ट नोटिफिकेशन

Leave a Comment