राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती हो सकती है रद्द, अब नए सिरे से 25 हजार नई वैकेंसी निकलने के आसार

लगातार विवादों में घिरी राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है | और वो ये है की राजस्थान में निकली 24,797 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती रद्द हो सकती है | विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक आज देर रात तक 24,797 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती रद्द होने के आधिकारिक आदेश जारी हो जाएंगे |

Rajasthan Safai Karmchari

राजस्थान में निकली 24,797 पदों पर सफाई कर्मचारियों भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज ने आंदोलन छेड़ा हुआ है | इस आंदोलन के चलते प्रदेश के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है | जिसके कारण पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था बदतर हो गई | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने वाल्मीकि समाज की मांग के बाद इस भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है | सूचनानुसार स्वायत्त शासन विभाग अब नए सिरे से भर्ती निकालेगा |

मांगे पूरी तो हड़ताल खत्म

गहलोत सरकार के कार्यकाल में स्वायत्त शासन विभाग ने स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 24,797 पदों पर भर्ती निकाली थी | जिसके लिए 9 लाख 20 हजार 442 आवेदन प्राप्‍त हुए थे | विभाग को प्राप्त हुए आवेदकों में वाल्मीकि समाज के अलावा अन्य समाज के युवाओ ने भी इस भर्ती में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | लेकिन वाल्मीकि समाज ने प्राथमिकता देने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया |

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा है कि वाल्मीकि समाज अपनी जायज मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहा है | जब तक सरकार हमारी सभी मांगों को पूरा नहीं करती हम हड़ताल खत्म नहीं करेंगे |

25 हजार पदों पर नए सिरे से वैकेंसी

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक भजनलाल सरकार, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को रद्द कर 25 हजार पदों पर नए सिरे से वैकेंसी निकालने के आसार है | सरकार के इस फैसले के बाद कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने की संभावना है | ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की आज देर रात तक सफाई कर्मचारियों भर्ती रद्द होने के आधिकारिक आदेश जारी हो जाएंगे | बताया जा रहा है कि स्वायत्त शासन विभाग अब नए सिरे से भर्ती निकालेगा |

Leave a Comment