शिक्षा विभाग का आदेश, 10 से 4 बजे तक लगेगी स्कूल, बुधवार से नियम लागु

प्राइवेट और सरकारी स्कूलो में पढ़ रहे सभी छात्र – छात्रों के अच्छी खबर है | राजस्थान शिक्षा विभाग ने स्कूलो के समय बदलने को लेकर नया आदेश जारी किया है| जो बुधवार को लागु हो जायेगा| प्रदेश में हर साल सभी स्कूलो का समय 1 अक्टूबर को बदलता था| लेकिन इस बार मौसम परिवर्तन के चलते शिक्षा विभाग ने अपने शिविरा पंचांग में संशोधन किया है | इस बाद सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल का समय 16 अक्टूबर से बदला जायेगा|

शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बताया की इस बार अभी तक तेज गर्मी पड़ रही है| इसलिए 15 अक्टूबर तक ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक यथावत रहेगा | इसके बाद सभी स्कूल का समय बदला जायेगा| इसको लेकर सरकार आदेश जारी कर दिया है|

अब 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुलेंगे स्कूल

16 अक्टूबर से सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलो का समय बदलने जा रहा है | जिसको लेकर सरकारी आदेश जारी हो गए है | यह समय 16 अक्टूबर से 31 मार्च तक रहेगा| अब शीतकालीन समय के अनुसार स्कूल का समय 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा| यहाँ समय बुधवार को लागु हो जायेगा|

इस बार शीतकालीन छुट्टियों में भी परिवर्तन

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया की इस बार शीतकालीन छुट्टियों 25 दिसम्बर नहीं पड़ेंगी| इस बार तापमान को देखकर छुट्‌टी तय की जाएगी। हर बार सर्दी नहीं होने के बाद भी छुट्‌टी हो जाती है। जब सर्दी तेज होती है तो विभाग को अलग से छुट्‌टी करनी पड़ती है। लेकिन इसबार ऐसा नहीं होगा| जब तेज सर्दी शुरू होंगी | उस समय सर्दी की छुटि्टयां दी जायेंगे| जिससे बच्चों की पढाई पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा |

Leave a Comment