SSC JHT Marks 2023: SSC ने जारी किये पेपर 1, 2 एग्जाम के फाइनल मार्क्स, इस लिंक से तुरंत करे चेक

SSC JHT Marks 2023 Exam: कर्मचारी चयन आयोग ने 6 जून को जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2023 के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए है | जो उम्मीदवार एसएससी जेएचटी पेपर 1 & 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से फाइनल मार्क्स की जाँच कर सकते है | एसएससी जेएचटी पेपर 1 और पेपर 2 फाइनल मार्क्स चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, डेट ऑफ़ बिर्थ व अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी |

एसएससी जेएचटी 2023 पेपर 1 और 2 की मार्कशीट जारी कर दी गयी है | उम्मीदवार अपना लॉग इन वितरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है | एसएससी जेएचटी 2023 स्कोरकार्ड & पर्सनल मार्क्स डाउनलोड करने की सुविधा 24 जून तक उपलब्ध रहेगी | स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की जरूरी डिटेल्स जैसे नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी, जन्म तिथि, सेक्शन वाइज नंबर, कुल मार्क्स, योग्यता स्थिति आदि शामिल हैं |

आयोग ने एसएससी जेएचटी 2023 परीक्षा का एलोकेशन डिटेल्स भी जारी किया है | एसएससी जेएचटी 2023 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 1 मार्च 2024 को घोषित किया गया है | आपको बता दे की इस भर्ती के माध्यम से जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 307 पदों को भरा जाएगा |इन पदों में से 38 अनुसूचित जाति (SC), 14 अनुसूचित जनजाति (ST), 72 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 26 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और 157 अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं |

ऐसे चेक करें एसएससी जेएचटी 2023 परीक्षा फाइनल मार्क्स

1.सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं |
2.”Candidate login” पर क्लिक करें |
3.अपनी रजिस्टर्ड आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें |
4.जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2023 के मार्क्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगें |
5.अलॉकेशन डिटेल के साथ पेपर- I और पेपर- II के लिए अपने नंबर देखें |
6.भविष्य के संदर्भ के लिए अपने नंबरों की डिटेल डाउनलोड या प्रिंट करें |

Leave a Comment