एक मिनट में इस लिंक से डाउनलोड करें युपीएससी सीएसई प्रारंभिक एडमिट कार्ड

UPSC CSE Prelims Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने युपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है | जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in व upsconline.nic.in पर जाकर प्रारंभिक परीक्षा के लिए हॉल टिकेट डाउनलोड कर सकते है | एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना लॉग इन वितरण दर्ज करना होगा | सभी योग्य उम्मीदवार को अपना ई-एडमिट कार्ड 8 जून तक मिल जायेगा |

आपको बता दें की, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 16 जून 2024 को किया जायेगा | परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी | युपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप (मल्टीपल चॉइस प्रश्न) के दो पेपर शामिल होगें और सेक्शन- II के सब-सेक्शन निर्धारित विषयों में अधिकतम 400 अंक होगें |

इन पदों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

युपीएससी सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 रिक्त पदों को भरा जायेगा | इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल है | कुल पदों में से 40 बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित है |

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1.UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ |
2.अब आपको “ई-प्रवेश पत्र सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024, e – Admit Card: Civil Services (Preliminary) Examination, 2024” का लिंक दिखाई देगा | आप जिस भाषा में डाउनलोड करना चाहते हैं वहां क्लिक करें |
3.अब सभी डिटेल्स को ध्यान से पढ़िए और “YES” पर क्लिक करें |
4.इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन आईडी, रोल नंबर दर्ज करें |
5.फिर “Click” पर क्लिक करें |
6.आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा |
7.डाउनलोड करें भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें |

Leave a Comment