इन 13 जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली सोमवार से शुरू, आपके जिले में कब व कहाँ होगी यहाँ देखें

13 जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली 24 जून, सोमवार से शुरू है और 2 जुलाई, मंगलवार को मेडिकल टेस्ट के साथ संपन्न होगी | देश भक्ति की भावना रखने वाले लाखो की तादाद में युवा इस रैली भर्ती में शामिल होंगे | अगर आप भी इस बार रैली में शामिल होने जा रहे है तो यहाँ से आप जान सकते है की आपके जिले में कब और कहाँ रैली का आयोजन किया जावेगा |

24 जून से 2 जुलाई तक होगी रैली

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 24 जून से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है | इस रैली का आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ की ओर से किया जा रहा है | यह रैली अयोध्या में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर ग्राउंड पर होगी | 2 जुलाई तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रदेश के 13 जिलों के युवा शामिल होंगे |

इन 13 जिलो में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 24 जून से 2 जुलत तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली अंबेडरकर नगर, अमेठी, महाराजगंज, अयोध्या, कौशांबी, कुशीनगर, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिले के लिए आयोजित होगी |

अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम

24 जून को अग्निवीर ट्रेड्समैन और 25 जून को अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट व एसकेटी अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए रैली का आयोजन किया जावेगा जिसमे सभी 13 जिलों के युवा शामिल होंगे |

इसके बाद 26 जून को अंबेडकर नगर, बस्ती और महाराजगंज जिलों में, 27 जून को कुशीनगर, कौशांबी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर में, 28 जून को सुल्तानपुर व प्रयागराज में, 29 जून को प्रतापगढ़ और अमेठी में और 30 जून को अयोध्या और रायबरेली जिलों में अग्निवीर जीडी भर्ती रैली होगी | लास्ट में 1 और 2 जुलाई को मेडिकल टेस्ट होगा |

Leave a Comment