IB Recruitment 2024 ग्रुप B और C के 660 पदों पर निकली वैकेंसी,10वी पास करे अप्लाई

आईबी भर्ती 2024– इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का हर स्टूडेंट का सपना होता है | जो अब पूरा होने वाला है| बेरोजगार युवाओ के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो ने विभिन पदों पर भर्ती निकाली है | जिसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है| जिसमे ग्रुप बी और ग्रुप सी गैर राजपत्रित रैंक के लिए विभिन पद सामिल है | इस साल इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 660 पद जो अच्छी खासी संख्या है| के लिए आवेदन आमंत्रित किये है | योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए नोटिफिकेशन को पूरा देख कर 29 मई से पहले ऑफलाइन अप्लाई कर सकते है |

इस नोटिफिकेशन के मुताबिक ये भर्ती 12 विभिन श्रेणियों में होगी | जो आईबी ने ACIO-I/Exe, ACIO-II/Exe, JIO-II/Exe, JIO-I/Exe, JIO-II/Tech, SA/Exe, ACIO-II/सिविल वर्क्स और JIO-I/MT के पदों पर भर्ती की जाएगी | जिसके लिए क्वालीफाई अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विभिन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है | जो अभ्यर्थी इस भर्ती के करना चाहते है| वे नोटिफिकेशन जारी होने के 60 दिन भीतर ऑफलाइन फॉर्म भरकर डाक द्वारा निचे दिए गए एड्रेस पर भेज सकते है | इस भर्ती की पूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है | जिसे डाउनलोड कर पूरा देख सकते है|

आईबी भर्ती 2024 वैकेंसी डीटेल्स

ACIO-I/Exe- 80 पद
ACIO-II/Exe – 136 पद
JIO-I/Exe- 120 पद
JIO-II/Exe – 170 पद
SA/Exe – 100 पद
JIO- II/टेक -08 पद
ACIO-II/civil works – 3 पद
JIO-I/MT- 22 पद
caretaker- 5 पद

IB Recruitment 2024 शैक्षणिक योग्यता

आईबी भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग पदों के अनुसार 10वी से लेकर स्नातक तक रखी गई है | जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से पास होना चाहिए | और इसकी पुरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते है|

आईबी भर्ती 2024 आयु सीमा / आवेदन शुल्क

इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष है | इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा

वेतन

इस भर्ती के तहत किसी अभ्यर्थी का चयन इंटेलिजेंस ब्यूरो के जरिये ग्रुप बी और सी पदों पर होता है | उन्हें निम्नलिखित पे स्केल तहत सैलरी के रूप में 199000 से 151000 रुपये दिए जायेंगे | यह सैलरी अलग अलग पदों पर अलग अलग है | जिसकी पूरी डिटेल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते है |

इस पते पर भेजे आवेदन फॉर्म

अभ्यर्थी ऑफ लाइन फॉर्म को लेकर उसमे दी गई पुरी डिटेल भरे और अपने डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ सलंगन करे और निचे दिए गए पते पर भेजे

संयुक्त उप निदेशक/जी-3,
इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय,
35 एस पी मार्ग, बापू धाम,
नई दिल्ली-110021.

Leave a Comment