मेडिकल विभाग में होगी 55 हजार से अधिक पदों भर्ती , चिकित्सा मंत्री की घोषणा

मेडिकल क्षेत्र के क्षेत्र में डिग्री या कोर्स कर चुके अभ्यर्थियो के लिए सरकारी हॉस्पिटल में नौकरी पाने का शानदार मोका है | राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंदर सिंह खिवसर ने सरकारी हॉस्पिटल के कर्मचारियों के उपर बढ़ रहे बोझ को कम करने के लिए नवम्बर तक राज्य में 55 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करवाने का ऐलान किया है| खींवसर ने बताया कि एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला लागू होगा। किसी एक पोस्ट पर दो लोगों की पोस्टिंग नहीं होगी। अब नई भर्ती नई पालिसी के आधार पर की जायेगी|

इसमे नर्सिंग स्टाफ से लेकर रेडियोलॉजिस्ट और लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जायेगा| हॉस्पिटल में स्टाफ की चल रही कमी को दूर करने के लिए 55 हजार भर्तियों का प्रोसेस शुरू हो चुकी है| हाल में रेडियोलॉजिस्ट और लैब टेक्नीशियन के 5000 पदों पर भर्ती संपन हो चुकी है | उनको नियुक्ति दे दी गई है | आगे आने वाले दो तीन महीनो में पुरे 50 हजार पदों पर भर्ती प्रकिया पुरी होगी |

अब यूरोपियन कंट्री के तर्ज पर होगा इलाज

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंदर सिंह के कहा है की जल्द ही हॉस्पिटलो में ताल रहे स्टाफ की पूर्ति जल्द ही हो जाएगी | अब सभी हॉस्पिटल में यूरोपियन कंट्री तर्ज पर इंशोरेंस बेस इलाज करवाया जायेगा | और जिससे सभी आर्थिक रूप पिछड़े वर्ग के लोगो इसका भायदा मिल सके| और मा योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा हॉस्पिटलो को जोड़ा जाएगा |

नए पॉलिसी के तहत होंगे ट्रांसफर

गजेंदर सिंह खिवसर ने मीडिया से अपने बयान में कहा है | पुरे प्रदेश में मेडिकल डिपार्टमेंट में जल्द ही नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जाएगी। इसे लेकर ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और मंजूरी के लिए सीएम के पास भेजा गया है। जो पास होते ही मेडिकल डिपार्टमेंट में सभी पदों पर नई पोलिसी के तहत ट्रांसफर किये जायेंगे| ट्रांसफर केवल जोन में किये जायेंगे|

Leave a Comment